कोलकाता
सिक्किम की भीषण आपदा के बाद तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ कर उत्तर बंगाल के समतल क्षेत्रों में बहने लगा है। इस दौरान सिक्किम से उत्तर बंगाल पहुंच रहे पानी में बह कर आए कई शव मिले हैं।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात तक 22 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें से 06 शव सेना के जवानों के हैं। शव उत्तरी क्षेत्र में जलपाईगुड़ी जिले में तीस्ता नदी से बरामद किए गए। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुमान के अनुसार बरामद किए गए 22 शवों में से कम से कम 06 भारतीय सेना के जवानों के हैं, जो सिक्किम में अचानक आई बाढ़ के बाद से लापता हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान आगे बढ़ने पर और शवों के बरामद होने की आशंका है। अब तक बरामद शवों को जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार, मयनागुड़ी, जलपाईगुड़ी टाउन के चार अलग-अलग अस्पतालों और निकटवर्ती दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में संरक्षित किया गया है।
उत्तर बंगाल को सिक्किम से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 10 भूस्खलन के बाद क्षतिग्रस्त हो गया है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के मुताबिक छोटे राहत और बचाव वाहनों को वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में भेजा जा रहा है, जो पारंपरिक मार्ग की तुलना में अधिक दूरी का है।

More Stories
पश्चिम बंगाल का बड़ा फैसला! हासीमारा और कलाईकुंडा एयरबेस को मिली 62 एकड़ जमीन, पूर्वी सीमा होगी और मजबूत
MLC चुनाव में महायुति का जलवा! 17 में 16 सीटें जीतकर उद्धव-शरद और कांग्रेस का किया सूपड़ा साफ
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला! मदरसा शिक्षा बजट में भारी कटौती, अब आधे से भी कम हुआ आवंटन