जगदलपुर
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा कि एक भी वर्ग ऐसा नहीं है, जो भूपेश सरकार के कुशासन से पीड़ित व दुखी न हो। घोटालों की लंबी फेहरिस्त ही नाकाम कांग्रेस सरकार की उपलब्धि है। भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्ट व पूर्णत: विफल छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है, उसका एक-एक शब्द सत्य का आईना है, जो भूपेश सरकार के काले चेहरे को उजागर कर रहा है।
भाजपा जिला कार्यालय में आहूत पत्रवार्ता में लता उसेण्डी ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी भाजपा के आरोप पत्र का वितरण पत्रकारों को करते हुये कहा कि भाजपा का आरोप पत्र कांग्रेस के काले कारनामों का दस्तावेज है, जिसे प्रदेश की जनता को बताना है। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आते हैं लेकिन प्रदेश में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार, अनाचार की घटनाओं पर एक शब्द नहीं बोलते। पौने पांच साल के कांग्रेस के कुशासन में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है। लगातार दिल दहलाने वाली रोज हो रही घटनायें सच्चाई बयां कर रही है। जिस पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी संवेदनहीन बना हुआ है।

More Stories
सटोरिए बाबू खेमानी के ठिकाने पर छापा, 5 लग्जरी कारों समेत करोड़ों की संपत्ति उजागर
दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
तेलंगाना में नक्सल मोर्चे पर बड़ी हलचल: बटालियन कमांडर हेमला समेत 47 माओवादी आज करेंगे सरेंडर