गुजरात
महिला भाजपा की पूर्व अध्यक्ष मधुबेन जोशी गुजरात के अमरेली जिले में रहती थी, जहां उनके एक पड़ोसी ने एक मामूली सी बात को लेकर उनकी हत्या कर दी। पड़ोसी द्वारा किए गए वार के बाद मधुबेन को गंभीर चोटों आई। जिसके चलते उन्हे अमरेली सिविल में ट्रांसफर कर दिया गया। इन सब में मधुबेन का बेटा भी गंभीर रुप से घायल हो गया है। बीजेपी नेता की हत्या के बाद इलाके में हडकंप मच गया है।
पुलिस इस मामले की कड़ी जांच में जुटी हुई है, जिसमें कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। बता दें बीजेपी नेता मधुबेन जोशी अमरेली जिले के धारी में रहने वाली थी। उनके पड़ोसियों ने मधुबेन, उनके पति और बेटे पर एक छोटे से सामान्य विवाद को लेकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस इस मामले की कड़ी जांच में जुटी हुई है, जिसमें कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। बता दें बीजेपी नेता मधुबेन जोशी अमरेली जिले के धारी में रहने वाली थी। उनके पड़ोसियों ने मधुबेन, उनके पति और बेटे पर एक छोटे से सामान्य विवाद को लेकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
विवाद के दौरान हुए हमले में भाजपा महिला नेता बुरी तरह से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया और उनकी मौत हो गई। जबकि उनके बेटे को भी गंभीर चोटों आई है जिसके कारण उनको भी इलाज के लिए ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।दरअसल, मधुबन जोशी धारी तालुका पंचायत की पूर्व सदस्य भी रह चुकी हैं। इस मामले के बाद से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस नेता वीरजी थुम्मर ने भी अमरेली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर निशाना साधा। हत्या के बाद से ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।

More Stories
EPFO Alert: फर्जीवाड़े से बचना है तो तुरंत करें ये 6 काम, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी
FCRA बिल पर NDA क्यों दिखा रहा नरमी? लोकसभा-राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत से कितनी दूर है सरकार
8th Pay Commission: बेसिक सैलरी में DA मर्ज होगा? सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में हो सकता है बड़ा इजाफा