नई दिल्ली
भाजपा ने व्हिप जारी कर लोक सभा में अपने सभी सांसदों को बुधवार को सदन में दिन भर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा लोक सभा में पेश किए गए दिल्ली सरकार के अधिकारों और सेवा से जुड़े विधेयक- ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023’ पर आज सदन में चर्चा होनी है।
सरकार आज ही इस विधेयक को लोक सभा से पारित करवाना चाहती है। भाजपा द्वारा जारी किए गए इस तीन पंक्ति के व्हिप में पार्टी ने कहा है, “भाजपा के सभी लोक सभा सांसदों को सूचना दी जाती है कि लोक सभा में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा एवं पारित करने के लिए बुधवार दिनांक 2 अगस्त 2023 को लाये जाएंगे। भाजपा के सभी लोक सभा सांसदों से निवेदन है कि वे बुधवार दिनांक 2 अगस्त 2023 को सारे दिन पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करें।”

More Stories
कांग्रेस के कई जिला अध्यक्ष उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, अब दिग्गज नेताओं की कुर्सी पर संकट
एमपी कांग्रेस में संगठनात्मक सर्जरी की तैयारी, ओंकार, सिद्धार्थ सहित कई जिलाध्यक्षों पर गाज गिर सकती है
चुनावी मोड में BJP, MP की कमजोर 70 विधानसभा सीटों पर मंत्रियों की ड्यूटी, रणनीति का हिस्सा