बलरामपुर
भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने पर एक बागी नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी और आठ पार्षद प्रत्याशियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया है.
भाजपा की गाज सबसे पहले बलरामपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए लड़ रहे बागी प्रत्याशी नरेश खलखो पर गिरी है. जिन्हें छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है.
इसके अलावा बलरामपुर नगर पालिका परिषद से वार्ड 7 से बागी प्रत्याशी रिमी कुमारी और वार्ड 12 से प्रत्याशी अमित गुप्ता (मन्टू ), रामानुजगंज नगर पालिका परिषद् के वार्ड 7 से बागी प्रत्याशी राकेश कश्यप, वाड्रफनगर नगर पंचायत वार्ड
09 से बागी प्रत्याशी सुरेश साकेत, कुसमी नगर पंचायत के वार्ड 10 से बागी प्रत्याशी राहुल गुप्ता, राजपुर नगर पंचायत से वार्ड 09 से बागी प्रत्याशी प्रभात रंजन त्रिपाठी, 11 से बागी प्रत्याशी सहदेव भगत और 15 से बागी प्रत्याशी जानकी देवी को तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है.

More Stories
रायपुर का बजट पेश: वर्किंग वूमन के लिए हॉस्टल, दो इलाकों में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट और बड़ी घोषणाएं
जगदलपुर निगम का 2 अरब 40 करोड़ का बजट पेश: पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पार्किंग पर खर्च होंगे पैसे
छत्तीसगढ़ में दो दिन ओले गिरने की संभावना, अंधड़ और बारिश का अलर्ट: 40-50 किमी रफ्तार से चलेगी हवा, तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट