August 13, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज

रायपुर
निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में राजधानी शहर के रिंग रोड तेलीबांधा चौक स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के सामने उनकी जयंती पर सोमवार को सुबह 10:30 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में महापुरूष से संबंधित प्रतिमा स्थल में नियत दिवस को प्रतिमा स्थल का संधारण व प्रतिमा सहित उसके आसपास विशेष सफाई, प्रतिमा की पुष्प सज्जा सहित आवश्यकतानुसार पेयजल व्यवस्था की जायेगी।