बरठीं
जिले के बड़गांव के अभिषेक ने एनपीसी हिमाचल स्टेट स्ट्रांग मैन चैंपियनशिप में टायर डेड लिफिट, किसान पदयात्रा में स्वर्ण और रजत पदक जीता। उन्होंने यह पदक 50 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल किया। अभिषेक को हिमाचल प्रदेश का स्ट्रांग मैन घोषित किया गया है। अभिषेक के कोच नरेश कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता एचपीयू शिमला में हुई। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के लगभग 110 बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया। अभिषेक अब दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्ट्रांग मैन चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में बड़ा खुलासा: आधार लिंकिंग से स्कूलों में फर्जी नामांकन का खेल हुआ उजागर, 10 लाख छात्र कम
CG Golf Tournament: छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट की तैयारी, दुनियाभर के खिलाड़ी होंगे शामिल
धमतरी का डंका: पंचायत विकास सूचकांक में मंदरौद ग्राम पंचायत प्रदेश में अव्वल