मरवाही.
मरवाही थाना क्षेत्र के मटियाडाड गांव के मुख्यमार्ग पर सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार अन्य दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, मरवाही के रहने वाले तीन दोस्त सोमवार को मरवाही से पेंड्रा के भाड़ी गांव जा रहे थे। मरवाही से पेंड्रा वाले रोड पर मटियाडाड गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे महेंद्र सिंह पेन्द्रों (19) और सत्यम सिंह ध्रुवे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहे राजा यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल दोनों दोस्तो को गंभीर हालात में जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर दोनों का इलाज जारी है। जबकि घटना में मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति