पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में अपने शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ कई वरिष्ठ और युवा चेहरों को शामिल किया है। कांग्रेस को उम्मीद है कि यह संतुलित टीम राज्य में दूसरे चरण की लड़ाई को और मजबूती देगी। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे प्रमुख चेहरे हैं। ये नेता चुनावी रैलियों और जनसभाओं के माध्यम से पार्टी के मुख्य संदेश और मुद्दों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, और युवा नेता सचिन पायलट जैसे नाम भी इस सूची में शामिल हैं।
स्टार प्रचारकों की सूची ये भी नाम
कांग्रेस ने इस बार प्रचारकों की सूची में अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं को भी समान रूप से स्थान दिया है। दूसरे चरण के स्टार प्रचारकों में सुखविंदर सिंह सुक्खू, कृष्णा अल्लावरु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नसीर हुसैन, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, डॉ. मोहम्मद जावेद और सुप्रिया श्रीनेत जैसे नाम भी शामिल हैं। सूची में अखिलेश प्रसाद सिंह, मनोज राम, राकिबुल हुसैन, प्रमोद तिवारी, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, सुबोध कांत सहाय, अजय राय, जिग्नेश मेवाणी, रंजीत रंजन, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अनिल जयहिन्द, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी और प्रदीप नरवाल के नाम भी शामिल किए गए हैं।
कांग्रेस को उम्मीद है कि इन नेताओं की मौजूदगी और जमीनी प्रचार अभियान से पार्टी को बिहार में दूसरे चरण में बढ़त मिलेगी।

More Stories
वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा अब सिर्फ 20 मिनट में, जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
‘स्टील्थ’ क्रूज मिसाइल: 700 KM रेंज, S-400 और THAAD के लिए चुनौती, ब्रह्मोस से भी आगे
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: मुफ्त योजनाएं रेवड़ी नहीं, रोजगार के अवसर पैदा करें