ग्वालियर
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। कहा कि- चुनाव हमारे लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुभंकर है। दुनिया के सामने भारत ने अपनी लोकतंत्र की ताकत भी बताई है। आज भारत के बगैर कोई भी बड़ी महाशक्ति कल्पना नहीं कर सकती। भारत के साथ जुड़ने में ही वह अपना भला देखती है। हमने अभी अमेरिका के चुनाव में भी देखा है, ट्रंप जीते या हैरिस, दोनों भारत पर ही अवलंबित थे। हमें इस बात की प्रसन्नता है कि ट्रंप तो मोदी के व्यक्तिगत मित्र और रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी हमारे करीबी हैं।
चुनाव के मसले पर जनता मोदी को चाहती है। भारत में मोदी की लोकप्रियता की गहराई की कल्पना नहीं की जा सकती, इसीलिए लगभग 60 साल के बाद भी तीसरी बार सरकार बनी। विजयपुर और बुधनी की जनता विकास के साथ और भाजपा को जिताएगी। श्योपुर जिला विकास में बहुत पीछे रह गया था। रामनिवास ने हमसे भी कहा कि छह बार कांग्रेस से लड़कर चुनाव जीते और मंत्री भी बने लेकिन वह कांग्रेस सरकार में कुछ कर नहीं पाए, यह उनके मन में दर्द था। इसीलिए विधायकी को लात मारकर क्षेत्रीय जनता के भले के लिए भाजपा में आए। हमने भी कहा कि अबकी बार श्योपुर में भाजपा के विधायक के साथ ही एक मंत्री भी मिलेंगे। हम पूरे प्रदेश की जनता के साथ खड़े हैं ऐसे में हम विजयपुर और बुधनी दोनों में चुनाव जीत रहे हैं।

More Stories
शिक्षक पात्रता परीक्षा पर फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 2005-09 में नियुक्त शिक्षकों को राहत की मांग
ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा फैसला, रिटायर्ड जज गिरिबाला का मुकदमा उसी अदालत में ट्रांसफर
मोहन सरकार आज लेगी ₹3,600 करोड़ का नया कर्ज, राज्य पर कुल कर्ज ₹5.40 लाख करोड़ के पार