नर्मदापुरम
नर्मदापुरम के पांजरा में दो दिन पहले अफसरों पर पथराव करने वाले आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला। शनिवार सुबह प्रशासन ने मेहराघाट में आरोपी सोनू और मयंक के अवैध निर्माण को ढहा दिया। एसडीएम के नेतृत्व में करीब 50 अधिकारी और पुलिस जवानों की टीम सुबह मौके पर पहुंची थी।
एमपी में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई हो रही है। आज नर्मदापुरम जिले में बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिली है। यहां अफसरों पर पथराव करने वाले आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला है।
नर्मदापुरम में प्रशासन ने अवैध निर्माण ढहा दिया:
शनिवार सुबह नर्मदापुरम के पांजरा में दो दिन पहले अफसरों पर पथराव करने वाले आरोपियों के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासन ने मेहराघाट में आरोपी सोनू और मयंक के अवैध निर्माण को ढहा दिया।
इससे पहले BJP कार्यकर्ता की हथेली काटने वालों पर हुई थी कार्रवाई
बता दें, एमपी में पुलिस और प्रशासन रोजाना बड़ी-बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। दो दिन पहले ही एमपी राजधानी भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले आरोपियों के घर बुलडोज़र चलाकर गिरा दिए गए थे। आरोपी का नाम फारुख राइन उर्फ़ मिन्नी के घर पर बुलडोज़र चला। फारुख पर बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर पर हाथ काटने था आरोप था।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘फिट इंडिया वूमेन वीक’ का हुआ समापन
कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति