ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र अपने दोस्त के विवाद में उसका साथ देने के लिए गया था। यहां पर बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसकी हत्या कर दी छात्र तड़पता रहा और उसके दोस्त मौके से भाग गए। घटना ग्वालियर के मुरार क्षेत्र की है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
बताया जा रहा है कि छात्र रैपीडो राइडर था और वे पढ़ाई भी कर रहा था। जब छात्र कस्टमर को ड्रॉप करके घर पर लौट रहा था तब उसे उसका दोस्त प्रिंस मिल गया प्रिंस ने उसे अनूप राजावत की बर्थडे पार्टी में चलने के लिए कहा और उसे वह मेला ग्राउंड लेकर पहुंचा यहां पर गोलू नाम के युवक पर अरविंद का फोन आया और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद गोलू बर्थडे पार्टी में मौजूद युवकों को अपने साथ लेकर मुरार क्षेत्र में पहुंचा। यहां पर अरविंद और उसके साथियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद गोलू , प्रिंस और अनूप भाग गए। लेकिन अरविंद ने इमरान को घेर लिया और उस पर फायरिंग कर दी इसके बाद इमरान की मौत हो गई।
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जिसमें कुछ लड़के विवाद करते हुए दिखाई दे रहे हैं सीसीटीवी कैमरा दूर होने के कारण फुटेज साफ नहीं आए हैं। मुरार पुलिस ने बताया है कि इमरान के घर की माली हालत ठीक नहीं थी। इसलिए वह रैपीडो बाइक चलाकर अपनी पढ़ाई का खर्च उठता था लेकिन उसका विवाद से कोई लेना-देना नहीं था वह तो अपने दोस्त के साथ गया था।

More Stories
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब