रायपुर।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही राज्यपाल के अभिषाषण के बाद शुरू हुई। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अंग्रेजी में अभिभाषण दिया जिसे लेकर सदन में हंगामा हो गया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री कवासी लखमा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण कम से कम हिंदी में होना था।
दूसरी ओर राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त और राष्ट्रगान के बाद सत्ता पक्ष ने भारत माता जय के नारे लगाए, तो विपक्ष ने छत्तीसगढ़ महतारी की जय बोला। इसके बाद जय श्री राम के भी नारे लगे। फिलहाल कुछ देर में मामला शांत हो गया। इसके सदन की कार्यवाही शुरू हुई।

More Stories
केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश
निकायों में सुशासन, जवाबदेही और जन सेवा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक
वन धन विकास केंद्र वनांचल की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का नया सोपान