खजुराहो
नगर परिषद खजुराहो के वार्ड क्रमांक 8 पुरानी बस्ती स्थित हरिजन मोहल्ला में आज नाली निर्माण व सीसी रोड के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया, इस अवसर पर नगर परिषद खजुराहो के अध्यक्ष अरुण कुमार पप्पू अवस्थी , वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद चिरैया अहिरवार, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद गौरव सिंह बघेल, इंजीनियर विद्यासागर मिश्रा, मोनू अवस्थी, गोविंदा अहिरवार सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे ।
उक्त कार्य के ठेकेदार रामेश्वर अहिरवार ने बताया कि यह निर्माण कार्य की कुल लागत लगभग 13 लाख है जो कि 3 माह के अंतर्गत बनकर तैयार हो जाएगा, इंन दिनों नगर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का कार्य प्रगति पर है ।

More Stories
उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा
MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया
धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर