कोलकाता
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी से नौ अक्टूबर को उसके अधिकारियों के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि जांच एजेंसी ने अभिषेक की पत्नी रुजिरा को भी 11 अक्टूबर को पूछताछ के लिए तलब किया है।
पत्नी से भी करेंगे पूछताछ
अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को फोन पर बताया, ‘‘हमारे अधिकारी स्कूल भर्ती घोटाला मामले में नौ अक्टूबर को अभिषेक से और 11 अक्टूबर को उनकी पत्नी रुजिरा से पूछताछ करेंगे। दोनों से यहां हमारे सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।'' इससे पूर्व ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता के माता-पिता अमित और लता बनर्जी को इसी मामले में इस सप्ताह उसके अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया था।
ईडी ने डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक को तीन अक्टूबर को उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। अभिषेक राज्य को उसकी कथित बकाया केंद्रीय निधि तत्काल जारी करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नयी दिल्ली में आयोजित पार्टी की रैली में शामिल हुए थे।

More Stories
LPG 5KG सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपये की बढ़ोतरी, प्रवासी मजदूरों पर महंगाई का बड़ा असर
सरकार को कानून बनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान
140 साल का गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ेगा ‘सुपर अल नीनो’! इस बार क्या होगा खास?