नई दिल्ली
आज संसद के मानसून सत्र का छठवां दिन है। बीते पांच दिनों में संसद में मणिपुर मुद्दे पर घमासान जारी है। संभावना है कि आज (गुरुवार) दिल्ली से जुड़े बिल (Delhi Services Ordinance) राज्यसभा में लाया जा सकता है। साथ ही मणिपुर मुद्दे पर संग्राम जारी रह सकता है।
विपक्षी दलों द्वारा बुधवार को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, जिसे मंजूरी मिल गई है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराना अभी बाकी है। पिछले पांच दिनों में मणिपुर मुद्दे पर संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित हुई है। विपक्ष की मांग है कि मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी संसद में बयान दें, जबकि सरकार इस पर चर्चा करने के लिए तैयार है।
लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित
विपक्षी सांसदों की सदन में नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वे पीएम मोदी की मौजूदगी में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

More Stories
SBI कार्ड यूजर्स को झटका! बदल रहे नियम, अब देना होगा ज्यादा चार्ज
लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज