रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में बस्तर संभाग से आए माहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री का माहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मात्रात्मक त्रुटि में सुधार कर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्षों से मात्रात्मक त्रुटि सुधार की लंबित मांग पूरी होने से पूरे समाज में हर्ष है। अब समाज के सभी लोगों खासकर युवाओं को जाति प्रमाणपत्र बनने से आगे बढने का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, माहरा समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष श्री सामू कश्यप, श्री श्रीराम नाग, श्री नवल नाग, श्री गणेश कावड़े, श्री सुंदर सोढ़ी, श्री चन्द्र बघेल, श्री पवन कश्यप, श्री तुलाराम कश्यप सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

More Stories
आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार
जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर