कुल्लू
मनाली के पास जंगलों में ट्रैकिंग के लिए गया बेंगलुरु का ट्रैकर लापता हो गया है। रविवार को पुलिस और बचाव दल लापता ट्रैकर का पता लगाने में विफल रहे। 35 वर्षीय राहुल रमेश 28 सितंबर की शाम को मनाली के पास जोगनी वॉटरफॉल के पास जंगलों में लापता हो गया था। मनाली पुलिस के अनुसार, राहुल रमेश जंगलों में अकेला ट्रैकिंग के लिए निकला था। उसका सेल फोन अगले दिन 29 सितंबर को जोगनी वॉटरफॉल के पास मिला था। 30 सितंबर को भी खोज अभियान चलाया गया था लेकिन बचाव दल लापता ट्रेकर का पता लगाने में विफल रहा।
पुलिस ने रविवार को एक स्थानीय बचाव दल की मदद से बचाव अभियान फिर से शुरू किया, लेकिन यह रिपोर्ट दर्ज होने तक लापता ट्रेकर का पता लगाने में कोई सफलता नहीं मिली थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि राहुल रमेश के दोस्तों ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया था। क्योंकि वह 28 सितंबर को अपनी दिन भर की ट्रैकिंग यात्रा से नहीं लौटा था।
मनाली में पहले भी कई ट्रैकर हो चुके हैं लापता
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि मनाली में कोई ट्रैकर लापता हुआ है। चार महीने पहले 8 जून को भी एक रूसी महिला पर्यटक वेरा लिटविनो लापता हो गई है। मगर मनाली के पास के जंगलों से बचा लिया गया था। वह एक खाई में गिर गई थी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में विशेष रूप से कुल्लू जिले में हर साल कई पर्वतारोही लापता हो जाते हैं। पिछले साल राज्य में एक दर्जन से अधिक ट्रेकर्स लापता हो गए थे और उनमें से पांच बाद में मृत पाए गए थे।

More Stories
मिडिल ईस्ट जंग से भारत को बड़ा मौका! इजरायल साझेदारी और UAE को ब्रह्मोस से खुले नए रास्ते
अल-नीनो और इथेनॉल की दोहरी मार! भारत के चीनी एक्सपोर्ट पर कई साल तक लग सकता है ब्रेक
वैष्णो देवी यात्रा ने तोड़ा रिकॉर्ड, 22 जून तक 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 10 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी