थाना अयोध्यानगर,जोन-02 पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही, 7 पेटी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
नशे से दूरी, है जरुरी, अभियान के अंतर्गत अयोध्यानगर पुलिस की जनजागरूकता के साथ साथ लगातार अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करों पर कार्रवाई।
आरोपी झुग्गी बस्ती में अवैध शराब खपाने के लिए कर रहा था शराब तस्करी।
भोपाल
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान अंतर्गत जन जागरूकता के साथ साथ अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भा.पु.से.) द्वारा लगातार निर्देश जारी किये जा रहे है।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 विकास सहवाल (भा.पु.से.) द्वारा अभियान चलाकर मादक पदार्थें के तस्करो पर कार्यवाही करने हेतू निर्देश दिये गये जिस पर अति.पुलिस उपायुक्त सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. नगर संभाग सुश्री दिव्या झारिया के सतत् मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में अयोध्यानगर पुलिस ने शराब तस्करी करते हुए आरोपी मो. समीर को एक्सेस वाहन सहित अवैध 54 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
घटनाकाविवरणः– वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मामूर मुखबिरो से सूचना पर थाना अयोध्यानगर नगर क्षेत्र की मल्टियो एवं झुग्गी बस्तियो मे हो रही अवैध गतिविधियो पर प्रतिबंध लगाने के लिये थाना प्रभारी अयोध्यनगर नगर द्वारार एक टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिरो को सक्रिय किया गया , मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.07.2026 को एक्सेस गाडी पर काले रंग के एक बडे बैग मे अबैध शराब लेकर जा रहे आरोपी मोह. समीर खान पिता मोह. सलीम खान उम्र-19 साल नि. रोशनपुरा झुग्गी थाना अरेरा हिल्स भोपाल को अबैध देशी शराब 7 पेटी और तस्करी मे प्रयुक्त गाडी एक्सेस सहित गिरफ्तार किया गया।
जप्तमाल– 300 क्वाटर देशी मदिरा मसाला एवं एक्सेस वाहन कुल कीमत लगभग 165000/-
आरोपीः– 1. मोह. समीर खान पिता मोह. सलीम खान उम्र-19 साल नि.झुग्गी न.1/28 गली न.01 रोशनपुरा थाना अरेरा हिल्स भोपाल
शिक्षा- 08 वीं
व्यवसाय- प्राईवेट काम
आपराधिक रिकार्डः- (1) अप.क्र. 348/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट थाना थाना अयोध्यानगर भोपाल
सराहनीयभूमिका –थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे,उनि सुदील देशमुख,उनि.विजय सिंह कर्चुरी, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर.3330 अतुल सिंह ,प्रआर.2233 रूपेश जादौन, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, म.प्रआर 3838 शेरूनिया चौटेले,मप्रआर.1706 रोशनी जैन,आर.334 हतेन्द्र सगर,आर.3514 राजेश अन्नोटिया की सराहनीय भूमिका रही ।

More Stories
डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माधव महाविद्यालय ने डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं दीपक बंसल का अभिनंदन किया
भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, सास को प्रताड़ित करने की दोषी ठहरी बहू, 20 हजार रुपये का जुर्माना