रायपुर
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, और उनके करीबियों पर आयकर का शिकंजा कसता रहा है। अब नयी जानकारी ये है कि आयकर विभाग ने सरगुजा कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर अमरजीत भगत के 13 करीबियों की प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी है। भगत और उनके करीबियों के यहां आयकर की जांच पूरी हो गई है और अब बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। अंबिकापुर में भगत के करीबी टिम्बर व्यापारी राजू अग्रवाल के यहां भी आयकर ने दबिश दी थी। छापेमारी के बाद राजू गायब है, लेकिन उनके घर के तीन कमरों को सील कर पुलिस तैनात कर दिए गए हैं।
इन सबके बीच आयकर विभाग ने अंबिकापुर कलेक्टर को चिट्ठी लिखी है। विभाग ने 13 लोगों की संपत्ति का ब्यौरा मांगा है। विभाग ने पिछले पांच साल में जमीन की खरीदी और बिक्री की जानकारी मांगी है। साथ ही रियल इस्टेट कारोबार में निवेश अथवा अन्य प्रॉपर्टी के साथ-साथ जमीन आबंटन के अलावा एफआरए व अन्य बेनीफिट का डिटेल उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इन 13 लोगों के यहां पिछले दिनों आयकर टीम ने जांच-पड़ताल भी की थी।
जिन लोगों का ब्यौरा मांगा गया है, उनमें मैनपाट के मनोज यादव, अतुल यादव, गणेश यादव, नागेश्वर यादव, अंबिकापुर के सुरेश यादव, गंगापुर खुर्द के प्रमोद टोप्पो, अंबिकापुर के राजू अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, बतौली के हेमंत यादव, रामानंद यादव, दीना यादव, और प्रदीप गुप्ता हैं।

More Stories
शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार
सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन