प्रयागराज
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अधिवक्ता विजय मिश्र की लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद उसका व्हाट्सएप चैट लीक होने से सनसनी फैली है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने दावा किया था कि विजय मिश्र फरार जैनब के संपर्क में था और उससे मिलने लखनऊ पहुंचा था। वहीं पर अतीक और अशरफ की बेनामी संपत्तियों को बेचने की डील होने वाली थी। विजय मिश्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन अशरफ की पत्नी जैनब का पता नहीं चला। जैनब कहां है? उसके घर वाले भी नहीं जानते।
अब जैनब की बहन शबाना ने दावा किया है कि विजय मिश्र से उसकी बहन नहीं मिली थी। मीडिया के सामने आई शबाना ने कहा कि अशरफ की मौत के बाद जैनब इद्दत पूरी कर रही है। इद्दत के वक्त वह गैर मर्द से नहीं मिली। विजय मिश्र से भी नहीं मिली है। यह भी कहा कि अशरफ के जेल जाने के बाद जैनब अपने मायके में थी। वह साजिश में शामिल नहीं थी। उसके भाई सद्दाम का भी इस प्रकरण से कोई मतलब नहीं है। पुलिस छापामारी करके परेशान कर रही है। जैनब की बहन ने कहा कि फरारी के बाद जैनब और सद्दाम से संपर्क नहीं है। बता दें कि अशरफ का साला सद्दाम फरार है।

More Stories
किस्सों का सफरनामा
मित्रता की मिसाल डॉ. शंकर दयाल शर्मा और मेरे पिता
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया ‘कोहबर’ पुस्तक का विमोचन