नारायणपुर
महिला एवं बाल विकास विभाग नारायणपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड? के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाले महिलाओं को प्रोत्साहित करने प्रतिवर्श कलारिन सम्मान तथा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस करने के क्षेत्र में उतकृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
वर्श 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके तहत एक-एक महिला को 2-2 लाख रुपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवेदन जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में 10 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग नारायणपुर में संपर्क कर सकते हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद
मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : भारत सरकार से 1333 करोड़ रुपए स्वीकृत, 212 करोड़ की मजदूरी राशि का भुगतान
निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय