नोएडा
लिफ्ट गिरने के कारण हुए हादसे में घायल मोहम्मद कैफ की शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह से कैफ का सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसे वेंटीलेटर पर रख इलाज किया जा रहा था।
मौत के बाद शव को पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह का पता चल सकेगा।
आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट की साइट पर हुआ था हादसा
बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट की साइट पर हुए हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या अब नौ हो गई है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामले में जीएम समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

More Stories
पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार कूनो नेशनल पार्क कूनो फारेस्ट रिट्रीट ने विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार की टेंट सिटी
मप्र स्थापना दिवस-सत्तर का मध्यप्रदेश और सात मंजिलें !
ब्रिटिश किंग Charles ने अपने भाई से राजकुमार की उपाधि छीनी