मुंबई
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत के साथ फिल्म वेट्टैयन में काम करते नजर आयेंगे। हाल ही में रजनीकांत की अगली फिल्म थलाइवर 170 की घोषणा की गई है। फिल्म 'थलाइवर 170' को आखिरकार एक टाइटल मिल गया है। टीजे ग्नानवेल द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म का नाम 'वेट्टैयन' रखा गया है। प्रोडक्शन बैनर लाइका प्रोडक्शंस ने टाइटल टीजर वीडियो में फिल्म के नाम का खुलासा किया है। फिल्म के टाइटल टीजर क्लिप में रजनीाकांत स्टाइलिश रूप से काले धूप के चश्मे लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं और कह रहे हैं, जब शिकार जारी है, तो शिकार को गिरना ही चाहिए। इसके बाद शुबा द्वारा लिखित और गाया गया एक छोटा रैप है, जिसे अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने अंतिम बार वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म हम में काम किया था। इससे पहले दोनों कलाकारों फिल्म अंधा कानून (1983) और गिरफ्तार (1985) में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

More Stories
सौरव गांगुली बने राजकुमार राव! ‘दादा’ बायोपिक का पहला लुक रिलीज, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर आने वाली है
कृति सेनन ने बॉयफ्रेंड और एग फ्रीजिंग पर की खुलकर बात, बोलीं- ‘प्रेग्नेंट जैसा महसूस कर रही थी’
यश की टॉक्सिक पर हुमा कुरैशी बोलीं, देरी के बावजूद फिल्म होगी शानदार