देहरादून
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार सुबह लगभग ग्यारह बजे उत्तराखंड के देहरादून स्थित जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वह यहां देर शाम तक तीन विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अमित शाह जनपद टिहरी के नरेन्द्र नगर में एक निजी होटल में आयोजित ‘24वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद' की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
टिहरी से वापस आकर अमित शाह देहरादून में आयोजित ‘49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस' का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अपराह्न प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित ‘सोशल मीडिया मीट' को संबोधित करेंगे। शाह के प्रस्तावित दौरे के द्दष्टिगत, सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। इसके लिए टिहरी, पौड़ी और देहरादून जनपद में व्यापक बंदोवस्त किए गए हैं। टिहरी के नरेंद्रनगर में होने वाली बैठक में शामिल होने को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ देहरादून पहुंच गए हैं।

More Stories
अल-नीनो और इथेनॉल की दोहरी मार! भारत के चीनी एक्सपोर्ट पर कई साल तक लग सकता है ब्रेक
वैष्णो देवी यात्रा ने तोड़ा रिकॉर्ड, 22 जून तक 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 10 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी
पेरियार हमारे आदर्श, भगवान में भी अटूट आस्था’, CM विजय के बयान से सियासत गरमाई