गुरुग्राम
बादशाहपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के राहुल बाबा झूठ बोलने की मशीन हैं। उनका कहना है कि अग्निवीर योजना इसलिए लाई गई है क्योंकि सरकार उन्हें पेंशन वाली नौकरी नहीं देना चाहती। अग्निवीर योजना सिर्फ हमारी सेना को जवान बनाए रखने के लिए बनाई गई है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि अपने बेटों को सेना में भेजने से पहले संकोच ना करें। हर अग्निवीर को पेंशन वाली नौकरी मिलेगी।
अमित शाह ने कहा, 'इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी। कांग्रेस पार्टी की तीन पीढ़ियों ने सेना का सम्मान नहीं किया, वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा नहीं किया। आपने पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और वन रैंक-वन पेंशन की मांग पूरी की। वन रैंक-वन पेंशन का तीसरा वर्जन भी पीएम मोदी ने लागू कर दिया है, अब नई तनख्वाह के साथ पेंशन मिलेगी।'

More Stories
GST कलेक्शन से सरकार की बल्ले-बल्ले, जून में ₹1.94 लाख करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया ट्विस्ट, पुणे पुलिस को किस बात का है डर? 27 गुण मिलने के बाद हुई थी शादी
हिमाचल में मॉनसून का कहर: जिस्पा में बादल फटा, मंडी में भूस्खलन से महिला की मौत