दुर्ग
दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के अमित जोगी ने नामांकन दाखिल कर मुकाबला को रोचक बना दिया है। जिले के इस हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस से व दुर्ग सांसद विजय बघेल भाजपा से प्रत्याशी है।
नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के बाद अमित जोगी ने कहा कि इस विधानसभा सीट पर 23 सालों से चाचा भतीजा की सेटिंग चल रही थी,चुनाव तो यहां पहली बार लड़ा जाएगा . अमित जोगी ने कहा कि उनकी लड़ाई न ही भूपेश बघेल से है और न ही कांग्रेस, वे भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. ज्ञात हो कि अमित जोगी के मैदान में उतरने से यहां चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

More Stories
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित