मुंबई
अकासा एयर के बेड़े में 20वां विमान शामिल हो गया है और इसके साथ ही एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने के योग्य हो गई है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विमानन कंपनी सात अगस्त को अपने परिचालन का एक साल पूरा करेगी। अकासा अपने बेड़े में बोइंग 737-8-200 संस्करण शामिल करने वाली एशिया की पहली एयरलाइन कंपनी हो गई है।
भारतीय नियमों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए एयरलाइन कंपनी के बेड़े में कम से कम 20 विमान होने चाहिए।
कंपनी ने चार महीने बाद अपने बेड़े में एक विमान जोड़ा है।
अकासा एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनय दुबे ने कहा, "सिर्फ 12 महीनों में शून्य से 20 विमान सिर्फ कंपनी का रिकॉर्ड नहीं बल्कि वह है जो देश की क्षमता बताता है।"
कंपनी ने बयान में कहा कि बोइंग 737-8-200 विमान को विनिर्माण कंपनी की अमेरिका में सिएटल स्थिति इकाई पर 28 जुलाई को हस्तांतरित किया गया और यह सुबह 9.31 बजे बेंगलुरु पहुंचा।
अकासा ने कंपनी शुरू होने से पहले 2021 में 72 विमानों का ऑर्डर दिया था, जिसमें 23 विमान 737-8एस, 53 उच्च क्षमता वाले 737-8-200 विमान हैं।
कंपनी ने इसी साल जून में घोषणा की थी कि वह चार और बोइंग 737 मैक्स विमान खरीदेगी।
अकासा फिलहाल 16 शहरों के बीच साप्ताह में 900 उड़ानें संचालित करती है।
ओबेरॉय रियल्टी का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत घटकर 321.64 करोड़ रुपये
नई दिल्ली
रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 20 प्रतिशत घटकर 321.64 करोड़ रुपये रहा।
मुंबई स्थित कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले साल की समान अवधि में 403.08 करोड़ रुपये था।
ओबेरॉय रियल्टी ने शेयर बाजार के बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में कंपनी की कुल आय घटकर 933.56 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 934.81 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का खर्च बढ़कर 509.07 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह राशि 463.32 करोड़ रुपये थी।

More Stories
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद
Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया 47 पैसे मजबूत, रिकॉर्ड विदेशी मुद्रा प्रवाह से मिली बड़ी ताकत
Stock Market Today: तीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े