श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच कुलगाम जिले में एनकाउंटर चल रहा है। सेना ने द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के टॉप आतंकी को घेर लिया है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। टीआरएफ पाकिस्तान स्थित लश्कर ए तैयबा का मुखौटा आतंकी संगठन है। इसी टीआरएफ ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को भी अंजाम दिया है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए।
पहलगाम में कई आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी कर दी थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। आतंकियों ने लोगों से धर्म पूछकर उनकी जान चली। इस हमले के बाद देशभर में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। भारत ने साफ किया है कि हमले के दोषियों को करारा जवाब दिया जाएगा। वहीं, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों को पकड़ने के लिए बैसरन, पहलगाम, अनंतनाग समेत तमाम इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया है।

More Stories
कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ? जानिए भारतीय सेना के अगले प्रमुख बनने की चर्चा में क्यों हैं
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई में बढ़ सकती है सैलरी
प्लेन क्रैश में देश ने खोए 5 जांबाज, एयरफोर्स ने हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए