भोपाल
आज भोपाल में हरियाणा और पंजाब में राज्यपाल रहे माननीय महामहिम श्री कप्तान सिंह सोलंकी जी द्वारा डा अजित बाबू जैन लिखी गई पुस्तक मप्र वेतन निर्धारण नियम 2025 का विमोचन किया गया। इस अवसर पर भोपाल की ACP महोदय भी उपस्थित थीं।
माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा डा अजित जैन को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों अधिकारियों को अधिक भुगतान वसूली से बचाने हेतु लेखक ने सराहनीय प्रयास किया है।
इस पुस्तक में नियम और शासनादेशो का सरलीकरण किया गया है और काव्य कला का उपयोग करते हुए इस पुस्तक को आकर्षक बनाया गया है। उन्होंने कहा शासकीय कार्यालयों के लिए यह पुस्तक उपयोगी बने यही कामना है । पुस्तक लेखक ने अपने उदबोधन में बताया कि इस पुस्तक को लिखने में 3 वर्षों से अधिक समय लगा है। यह पुस्तक अधिक भुगतान वसूली की समस्या समाप्त करने के उद्देश्य से लिखी गई है। क्यों कि ऐसे लगभग 5000 प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष लंबित है।

More Stories
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शिक्षक दिवस पर प्रदेश सरकार 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को करेगी राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित
एशियन गेम्स 2026 से पहले भोपाल में भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम तैयारी शिविर