रायपुर.
राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से हत्या का एक मामला सामने आया है। टिकरापारा थाने के मठपुरेना इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। चर्चा है कि आरोपियों ने पुराने रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया था। देर रात युवक के शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस कार्रवाई करते हुए धारा 302 के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला टिकरापारा थाने क्षेत्र का है जहां बीते रात पुरानी विवाद के कारण बदमाशों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मृतक युवक का नाम दिनेश नाग बताया जा रहा
है। पुराने रंजिश को लेकर बीते रात विवाद हुआ। मौके पर बदमाशों ने युवक की लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। युवक खुद को बचने में लगा रहा। इसके बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। सुचना मिलने पर टिकरापारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई की गई है। टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे से मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ है। इससे एक युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक दिनेश कुमार और आरोपी आदतन अपराधी हैं।

More Stories
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत
पुरुषों के बीच कपालिक शैली में गाकर बनीं पहचान, ऐसे मिली तीजन बाई को विश्वभर में प्रसिद्धि
छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा