रायपुर.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आम जनता को समस्याओं को सुनने के लिए मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम रखा है। जनदर्शन कार्यक्रम प्रत्येक गुरुवार को होगा। प्रदेश के आम जनता अपनी समस्या लेकर सैकड़ों-हजारों की भीड़ में पहुंच रहे हैं। वहीं सीएम साय समस्या का समाधान निकल रहे हैं। इसी क्रम में सक्ती जिले से पहुंची एक महिला कैंसर से पीड़ित है। उसके पति नहीं है, बच्चा भी साथ नहीं रहता।
पीड़ित महिला ने मदद के लिए सीएम साय को आग्रह किया। मुख्यमंत्री जनदर्शन में ग्राम परसा विकासखंड मालखरौदा, सक्ती जिले से मितानीन उर्मिला देवी आई। उन्होंने अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि मेरे पति नहीं है। बच्चा भी साथ नहीं रहता। कैंसर से पीड़ित हूं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत उर्मिला देवी की मदद करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में मोतीलाल पटेल अपनी 5 साल की बिटिया डॉली को लेकर पहुंचे। डोली को थैलेसीमिया की समस्या है और हर 20 दिन में खून लगता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इलाज में सहायता की मांग की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डॉली के उचित इलाज के लिए निर्देश दिए।

More Stories
नन्हें-मुन्नों के हाथों सजी मेंहदी और राखी, सेंट जोसेफ कान्वेंट में दिखी रचनात्मकता की खूबसूरत झलक
रक्षाबंधन पर बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दे रही विष्णु भैया की सरकार
दवाईयों और पोषण की चिंता हुई कम, ‘मोर विष्णु भैया’ ल धन्यवाद’ प्रेमलता शर्मा