इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक वाटर प्लांट में भीषण आग लग गई। घटना के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया। कर्मचारी इधर उधर भागने लगे। वहीं आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है।
महू तहसील के मानपुर इलाके में स्थित किनले कंपनी के पानी की बोतल बनाने वाले प्लांट में भीषण हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, प्लांट में अचानक जोरदार धमाकों के साथ आग लग गई, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। जैसे-तैसे प्लांट के कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर निकले। फिलहाल दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लांट को काफी नुकसान हुआ है। एडिशनल एसपी ग्रामीण रूपेश द्विवेदी ने बताया कि सुबह 10 बजे मानपुर थाना क्षेत्र में किनले वाटर फैक्ट्री के प्लांट में आग लगी थी। आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी था। फिलहाल आग पर कंट्रोल पा लिया गया है, लेकिन अंदर प्लास्टिक होने के कारण अब भी अंदरूनी तौर पर आग लगी हुई है, जिसे फॉर्म से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया।

More Stories
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत अब तक 5 हजार से अधिक घर हुए रोशन
सड़कों पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समाज की भागीदारी सुनिश्चित होगी
अब हर घर रोशन, भोपाल के 5050 जनजातीय परिवारों को जल्द मिलेगी बिजली