दमोह
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत सोन नदी के पुल के पास सोमवार अलसुबह बस पलट गई। हादसे में उसमें सवार 17 यात्रियों में से 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है।
घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि सिवनी जिले के लखनादौन से तीर्थ यात्रा पर मिनी ट्रैवल्स बस से मथुरा जा रहे यात्रियों की गाड़ी की गाड़ी पलट गई। नोहटा थाना अंतर्गत पुल के समीप सोमवार की सुबह करीब 4 बजे ये हादसा हुआ।
इससे उसमें सवार 17 यात्रियों में से 9 यात्री घायल हो गए। इन घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर इलाज हेतु जबलपुर रेफर किया गया है। शेष यात्रियों को मामूली चोट होने के कारण उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

More Stories
भोपाल मंडल के 15 अमृत भारत स्टेशनों पर खुलेंगे सिनेमाघर और गेमिंग जोन, जानें कैसे करें अप्लाई
MP में भाजपा मनाएगी ‘बूथ गौरव दिवस’, धारा 370 और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर होंगे विशेष व्याख्यान
GI टैग से चमकी रतलाम की शान! बालम ककड़ी और गराडू को मिली नई पहचान, दुबई तक बढ़ी मांग