भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर आज शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर मुख्यमंत्री चौहान ने नियमित पौधरोपण के अंतर्गत आज शौर्य स्मारक परिसर में शहीदों की स्मृति में पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री चौहान ने भारत माता की प्रतिमा पर भी नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी उपस्थित थीं। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने मुख्यमंत्री चौहान को शौर्य स्मारक में आने वाले नागरिकों के लिए विकसित की गई सुविधाओं की जानकारी दी।

More Stories
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी
प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने किया सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण