49 साल की मलाइका अरोड़ा एक स्टाइल आइकॉन हैं। फैंस अक्सर उनके लुक्स की तारीफ करते हैं। अब हाल ही में मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ग्लैमरस फोटोशूट कराती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस रॉयल ब्लू कलर की हाई-थाई स्लिट ड्रेस पहने हुए कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं। वीडियो में सनसेट का बैकग्राउंड और मलाइका की खूबसूरती का लाजवाब कॉम्बिनेशन देखने को मिला। इस लुक को उन्होंने आॅक्सिडाइज्ड नेकलेस के साथ कंप्लीट किया है। वीडियो में मलाइका एक से बढ़कर एक पोज और कमाल के एक्सप्रेशंस दे रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस मलाइका की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फेवरेट' तो वही दूसरे ने लिखा, 'बहुत सुंदर'। ऐसे ही तमाम यूजर्स मलाइका के इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं।

More Stories
राखी सावंत का ‘नो फिल्टर’ अंदाज, ड्रामा से लेकर मुद्दों पर बेबाक राय तक कायम है स्टारडम
सीता के किरदार से पहले भी चर्चा में रहीं साई पल्लवी, 2 करोड़ का फेयरनेस क्रीम ऐड ठुकराया था
‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप यादव की एंट्री, बोले- भोजपुरी इंडस्ट्री से अश्लीलता खत्म करनी होगी