जैकी श्रॉफ एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर जो आज भी अपने स्टाइल और अंदाज से सभी का दील जीत लेते हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर में कई फेमस किरदार निभाए हैं, लेकिन फिल्म 'राम लखन' का उनका किरदार बेहद यादगार और मशहूर है। इस फिल्म में उन्होंने अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाड़िया और राखी गुलजार के साथ जबरदस्त एक्टिंग की थी। ये मूवी 34 साल पहले साल 1989 में रिलीज हुई थी और इसका डायरेक्शन सुभाष घई ने किया था। आज 27 जनवरी 2023 को इस फिल्म के 34 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर जैकी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की तो फैंस की सुनहरी यादें भी ताजा हो गईं। इस खास मौके को सेलिब्रेट करते हुए दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'राम लखन' की शूटिंग के समय की फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, #फेंछं‘ँ’ के 34 साल।' इस पोस्ट में उन्होंने सुभाष घई, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया को भी टैग किया है। इस थ्रोबैक फोटो में भी ये स्टार्स सुभाष घई के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

More Stories
फिल्म में पाकिस्तानी बना भारतीय एक्टर, डायरेक्टर ने पूछ लिया- पाकिस्तान के किस राज्य से हैं आप?
दुबई में शाहरुख खान के 50 करोड़ के पेंटहाउस लॉन्च होते ही बिके, गौरी खान ने किया डिजाइन
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में कौन हैं चीनी मेजर? नेपाली सिनेमा के इस विलेन की जानें कहानी