रायपुर,
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला से मुलाक़ात की। संसद भवन में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य और केंद्र के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना था। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। जिसमें विशेष रूप से राज्य के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं और आगामी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने लोक सभा अध्यक्ष को राज्य में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया और केंद्र सरकार से निरंतर समर्थन की अपेक्षा व्यक्त की।

More Stories
मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट संस्थानों में करेंगे विकसित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
किशोर पंजवानी बने कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोरबा जिला प्रभारी
तकनीक के पंख लगाकर उड़ान भरेगा धमतरी का युवा