जबलपुर
मध्य प्रदेश शासन में परमश्रध्येय कैबिनेट मंत्री महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंदगिरीजी महाराज ने दीप प्रज्जवलित क़र किया व उन्होंने दिव्यांग जनो के हित में कहा कि दिव्यांग जनो की सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा है हर व्यक्ति को इनकी सेवा का संकल्प लेना चाहिए तथा मंच संचालन हैंडीहोप दिव्यांगजन कल्याण संघ के राष्ट्रीय संयोजक माननीय रजनीश अग्रवाल ने करते हुए कहा कि दिव्यांगजन किसी भी तरह से अपने आपको कम न आके व उपस्थित दिव्यांग जनो से उनकी स्किल डेवलॅपमेंट के सम्बन्ध में विचार व्यक्त किये व उपस्थित जनो का मार्गदर्शन किया , पंजीयन उपरांत प्रतिभान 17 छात्राओं व हैंडीहोप दिव्यांगजन कल्याण संघ से प्रतिभा के धनी दिव्यांगो को सम्मानित किया गया जिनमे प्रमुख है गंजबासोदा विदिशा से ओमप्रकाश शर्मा (बहुदिव्यांग), छतरपुर से श्रीमती अर्चना गुप्ता (दिव्यांग ), गुना से राजेश शर्मा (दिव्यांग ) ने सम्मान पत्र प्राप्त किये है
उपश्थित जनो में एबिलिम्पिक के माननीय रजत मोहन जी दिल्ली से ,रोटरी क्लब जबलपुर साउथ के प्रेसिडेंट माननीय अध्यक्ष रवि वैश्य जी, एवं ग्वालियर के हैंडी होप दिव्यांजन कल्याण संघ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय दीपक द्विवेदी जी व जबलपुर के राष्ट्रीय संयोजक माननीय रजनीश अग्रवाल , वरिष्ठ समाजसेवी एवं अग्रणी उद्यमी डॉक्टर कैलाश गुप्ता जी व ललितपुर के माननीय आत्माराम रिछारिया जी संस्थापक (हैंडीहोप दिव्यांजन कल्याण संघ) ललितपुर उत्तर प्रदेश, गरिमामयी उपस्थिति व उदबोधन से समस्त जनमानस का उत्साहवर्धन किया गया।

More Stories
एमपी में कर्मचारियों के लिए 3 माह की ट्रेनिंग अनिवार्य, नहीं मानी शर्त तो भरना होगा ₹5000 का जुर्माना
ग्वालियर-भिंड-इटावा NH-719 बनेगा फोर लेन, NHAI की DPR अंतिम चरण में, 117 किमी का सफर होगा आसान
दिल्ली में 8वें वेतनमान को लेकर 17 मार्च को शक्ति प्रदर्शन, भोपाल से बनी रणनीति