रांची
झारखंड की राजधानी रांची में आज उलगुलान न्याय रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसकी कमान जेल में बंद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने संभाली है। करीब 28 विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। राहुल की तबीयत अचानक खराब हो गई है। ऐसे में अब वह रांची में हो रहे 'इंडिया' की रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे। यह जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी है। राहुल गांधी का झारखंड दौरा स्थगित हो गया है। हालांकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन रैली में शामिल होंगे।
अचानक बिगड़ी राहुल गांधी की तबीयत
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, 'श्री राहुल गांधी आज सतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार थे, जहां INDIA की रैली हो रही है। लेकिन वह अचानक बीमार हो गए हैं और फिलहाल नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी अवश्य सतना में जनसभा को संबोधित करने के बाद रांची की रैली में शामिल होंगे।'

More Stories
मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान
‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले
NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार