भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जन औषधि दिवस पर प्रधानमंत्री जन-औषधि परियोजना के लाभार्थियों और समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जन औषधि परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वस्थ भारत के प्रति प्रतिबद्धता एवं वंचितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है। योजना से सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध हो रही है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि शासन सभी को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
मध्य प्रदेश में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, भोपाल, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर की चेतावनी
चलती ट्रेन के पहियों से निकली चिंगारी, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच में धुआं उठने से हड़कंप
स्व. डॉ. दर्शन सिंह जी की 10वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन