जबलपुर
प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार की कांग्रेस की ओर से शुरूआत प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर से करने जा रही है। प्रियंका गांधी की जबलपुर सभा के लिए कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंकी दी है। खासकर महाकौशल क्षेत्र के हर विधायक को भीड़ जुटाने के काम में लगाया गया है। अनुमान है कि एक लाख से ज्यादा लोग प्रियंका गांधी को सुनने के लिए जबलपुर में जुटेंगे। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा होगी।
कांग्रेस ने अपने चुनावी प्रचार के आगाज को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर ने जबलपुर में डेरा जमा लिया है। जबलपुर में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कांग्रेस पार्टी की एक कोर टीम बनाई गई है जिसमें महापौर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू के साथ चार विधायक तरुण भनोट, लखन घनघोरिया,विनय सक्सेना और संजय यादव को शामिल किया गया है। इस टीम की मॉनिटरिंग का जिम्मा राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा के हाथ में है। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में महाकौशल की सभी इलाकों से भीड़ लाने की तैयारी है। सभा को लेकर यहां पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह भी बैठक ले चुके हैं।
2018 में राहुल गांधी ने जबलपुर से शुरू की थी चुनावी सभा
2018 में जबलपुर में राहुल गांधी ने भी नर्मदा पूजन के साथ चुनाव प्रचार का शंखनाद किया था,प्रियंका गांधी भी जबलपुर में चुनावी शंखनाद नर्मदा पूजन के साथ कर रही हैं। बताया जात है कि नर्मदा पूजा से प्रचार अभियान की शुरूआत करवाने का प्लान इसलिए ही कांग्रेस ने चुना है। इसके चलते ही प्रियंका गांधी की पहली सभा जबलपुर में करवाने का तय किया गया था।

More Stories
तेलंगाना में बड़ा एक्शन! बेटी की टिप्पणी पर मंत्री कोंडा सुरेखा कैबिनेट से बाहर, CM रेवंत रेड्डी ने लिया फैसला
BJP SC मोर्चा की नई कार्यसमिति घोषित, 56 नेताओं को मिली जिम्मेदारी; छात्रावास प्रभारियों की भी नियुक्ति
Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, वैष्णव का प्रमोशन और गडकरी के विभाग में बदलाव की अटकलें