रायपुर.
छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश पर एक बार फिर सस्पेंस बन गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने DGP के द्वारा साप्ताहिक अवकाश के आदेश निकालने के बाद ऐसी कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि पुलिस कर्मियों के साप्ताहिक अवकाश जैसी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
बता दे कि आज सुबह ही छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने को लेकर DGP अशोक जुनेजा ने आदेश जारी किया था। इस आदेश के तहत प्रदेश के पुलिस कर्मियों को सप्ताह में एक दिन छुट्टी देने की बात कही गई थी। इस आदेश के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐसी किसी प्रकार की जानकारी का नहीं होना बताया है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद एक बार फिर पुलिस कर्मियों के साप्ताहिक अवकाश को लेकर सस्पेंस बरकरार हो गया है। छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मियों को चंद घंटी की साप्ताहिक अवकाश की छुट्टी की खुशियों के बाद एक बार फिर उनके चेहरे में मायूसी आ गई है।

More Stories
कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत