रायपुर.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले में आदिवासियों के सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे। बालोद में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने धर्मांतरण, आदिवासियों के हिंदू और आदिवासियों को भड़काने के मामले को लेकर बात रखी है। सीएम ने कहा कि आदिवासी शराब और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।
इस तरह की चीजों से आदिवासियों को आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक रूप से कमजोर करने का काम किया जाता है। हम धर्मांतरण को रोकने मुहिम चलाएंगे। सीएम साय ने कहा कि आज बालोद में आदिवासियों के हित में बहुत बड़ा काम हुआ है और विशेषकर अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में इस काम का महत्व बढ़ जाता है। सीएम ने कहा कि यहां धर्मांतरण का काम जोरों से होता है, हमारे अनुसूचित जनजाति बंधुओं को भरमाया जाता है। सीएम ने कहा कि आदिवासी हिंदू नहीं हैं बोलकर हमारे लोग अनुसूचित जनजाति के मांस और मदिरा का सेवन करके आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक हर रूप से कमजोर किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के वितरण से मांस मदिरा धर्मांतरण इन सब में रोक लगाने का काम किया जाएगा।

More Stories
CG दशहरा: KCG जिले में एक दिन में 1 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री
पंजाब में कल सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तरों तक रहेंगे बंद
प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई