भरतपुर/रायपुर.
इन दिनों बेव पोर्टल के चलन बढ़ने के उपरांत लगातार खबरों को तेजी से पब्लिश करने के चक्कर में समाचार संकलनकर्ता कॉपी पेस्ट कर अपने-अपने पोर्टल में पब्लिश कर खबरों को तेजी से वायरल कर रहे हैं। ऐसे ही एक दस्ता आज पूर्व केंद्रीय राज्य लमंत्री एवं सोनहत भरतपुर से नवनिर्वाचित विधायक रेणुका सिंह के द्वारा घटित हुई।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिताजी लक्ष्मी नारायण देव छोटे जमीदार साहब सुकमा का 11 बजे अमरविला वृंदावन कॉलोनी में स्वर्गवास हो गया। जिसके बाद उक्त जानकारी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने फेसबुक के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पोस्ट किया था। जिसके बाद हुबहू पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सोनहत भरतपुर की नवनिर्वाचित विधायक रेणुका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया। जिसके बाद कई लोगों ने समझा कि रेणुका सिंह के पिता का निधन हो गया है। हालांकि बाद में विधायक को गलती का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत उक्त पोस्ट को डिलीट कर सोशल मीडिया से हटा लिया।

More Stories
हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे ; ‘नॉस्टेल्जिया’ की सांगीतिक महफ़िल
कोरबा के होटल में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, बजरंग दल ने जताया विरोध
सीएम साय ने तैयार किया स्मृति ईरानी का दौरा प्लान, अलग-अलग स्तर पर होंगी बैठकें