नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक को गंभीरता से लेने और इस पर राजनीतिक बयानबाजी से बचने का निर्देश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को सुबह हुई मंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
उन्होंने सभी को सावधानी बरतने का निर्देश देते हुए अपने मंत्रियों से यह भी कहा कि इस मामले में राजनीति में पड़ने की जरूरत नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से यह भी कहा कि सरकार के लिए सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी में नहीं पड़ना चाहिए।

More Stories
भारत पर लगाए आरोप निकले बेबुनियाद! कनाडा पुलिस की जांच ने खोली पूर्व PM ट्रूडो के दावों की पोल
34 करोड़ लोगों के खाते में आएगी बड़ी रकम! सरकार ने बताई तारीख, तुरंत चेक करें अपना अकाउंट
E20 पेट्रोल पर गडकरी का खुला चैलेंज! बोले- ‘एक भी गाड़ी खराब हुई तो नाम बताइए’