रायपुर
उत्तर से भाजपा के पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी सूबे में भाजपा की सरकार बनने को लेकर काफी आशान्वित हैं और कहा कि 3 दिसंबर को मतगणना शुरू होते ही सत्ता से कांग्रेस की विदाई तय है। श्रीचंद सुंदरानी ने यह बयान प्रत्याशियों से मिले फीड बैक के आधार पर देते हुए कहा कि इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी। किसान भाजपा के पक्ष में हैं। मजदूर, महिलाओ ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।
मंडियों में धान बेचने वाले किसानों की संख्या कम होने के मामले में बीजेपी प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने कहा, किसान मंडियों में धान नहीं ला रहे। भाजपा ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का निर्णय लिया है। सरकार बनने के बाद भाजपा किसानों को एकमुश्त राशि देगी साथ ही दो साल का बोनस भी उन्हें मिलेगा। कांग्रेस की सरकार में उन्हें नुकसान होगा इसलिए वे मंडियों में धान नहीं ला रहे. किसानो को लगता है कि भाजपा की सरकार बनेगी तो उन्हें फायदा होगा।

More Stories
लेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार