रायपुर
रायपुर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास ने मंगलवार को नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे के साथ ले. अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 में जनसंपर्क किया। इस दौरान वार्ड के लोगों ने महंत जी का आरती उतारकर तो किसी ने पैर छूकर व तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने का भरोसा दिलाया। महंत ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस अवसर पर महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, वार्ड पार्षद, जोन अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड/ब्लॉक के पदाधिकारी समेत अनेक कांग्रेस जन शामिल हुए।

More Stories
समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल