दुर्ग-बिलासपुर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को बिलासपुर में जिले के प्रवास पर रहेंगी, इस दौरान वे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। पूर्व में यहां प्रियंका गांधी का रोड शो निकालने की तैयारी भी थी, लेकिन वे कल दुर्ग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नामांकन में शामिल होंगी और विलंब को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा बिलासपुर जिले के पुलिस ग्राउंड में होगी, जहां की तैयारी का कांग्रेस पदाधिकारी और प्रशासन के अधिकारियों ने जायजा लिया है। मंच पर 30 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। सभा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 5-5 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। बिलासपुर के सभी छह कांग्रेस उम्मीदवार कल भी अपने नामांकन का एक अतिरिक्त सेट निर्वाचन कार्यालय में जमा करेंगे। पूर्व में उनका नामांकन जमा हो चुका है। बिलासपुर प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी का रोड शो निकालने की तैयारी हो रही थी लेकिन कल वे दुर्ग जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नामांकन दाखिले में शामिल होंगी और उन्हें दुर्ग में विलंब होने की संभावना को देखते हुए रोड को रद्द किया गया है।

More Stories
जनसमस्या निवारण शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, चेहरे पर आई खुशी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव