ग्वालियर
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आते ही शुरु हुआ विरोध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्वालियर विधानसभा में तो पार्टी के करीब आधा दर्जन दावेदार कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में खुलकर उतर आए हैं। इस संबंध में उन्होंने संगठन के सामने बाकायदा आपत्ति भी दर्ज करा दी है।
अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के विरोध में खुलकर सामने आ चुके इन दावेदारों ने पार्टी नेतृत्व को ग्वालियर विधानसभा का टिकट बदलने की मांग करते हुए चेतावनी भी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी 50 हजार वोटों से हारेगी। माना जा रहा है कि अगर यह सभी चुनाव में इसी तरह लामबंद होकर विरोध पर डटे रहे तो कांग्रेस को इसका भारी खामियाजा उठाना पड़ सकता है। वहीं संभावना इस बात की अधिक है कि यह अपने मौजूदा रुख पर कायम रह सकते हैं। दरअसल इनमें से अधिकांश नए कांग्रेसी हैं और इन पर संगठन का जोर चल पाएगा इस बात के आसार काफी कम नजर आते हैं।
कमलनाथ को चिट्ठी, प्रत्याशी बदलने की मांग
कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध करने वाले दावेदारों में कांग्रेस नेता योगेन्द्र तोमर, सौरभ सिंह तोमर, अशोक तोमर, राजेन्द्र सिंह तोमर और वीरेन्द्र सिंह तोमर शामिल हैं। इनमें से राजेन्द्र सिंह अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। अब टिकट वितरण से नाराज होकर इन सभी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से ग्वालियर विधानसभा में प्रत्याशी बदले जाने की गुहार लगाई है।

More Stories
वैदिक घड़ी की डिजिटल गूँज: 78 लाख+ लोगों तक पहुँची भारतीय कालगणना की पहचान
प्रशासनिक, अंतर्विभागीय समन्वय एवं विधिक विषयों में विभागीय पक्ष तत्काल प्रस्तुत कर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
ललिताराम जन विकास कल्याण समिति ने 300 मेधावी छात्रों का किया भव्य सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन